*रीवा में नवीनतम कृत्रिम अंग निर्माण इकाई का डिप्टी सीएम ने किया शुभारंभ*
आज रीवा के रेड क्रॉस सोसायटी में नवीन कृत्रिम अंग निर्माण इकाई का शुभारंभ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया, इस इकाई के शुरू होने से अब उन विकलांग लोगों को यही से कृत्रिम अंग बिना बिलम्ब के आसानी से उपलब्ध हो जाएंगे,, अभी तक जयपुर की एक संस्था द्वारा कृत्रिम अंग उपलब्ध कराये जाते थे जिसमें विलंब होने के साथ ही उस संस्था पर निर्भर रहना पड़ता था, अब रीवा रेड क्रॉस सोसायटी आत्मनिर्भर बन कर न सिर्फ रीवा बल्कि पूरे विंध्य क्षेत्र के दिव्यांग लोगो को कृत्रिम अंग उपलब्ध करा कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करेगी।