बड़हिया: वीरुपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत
वीरुपुर थाना क्षेत्र में नथनपुर और फदरपुर के बीच एक अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारता फरार हो गया. घटना सोमवार अपराह्न 7 बजे की है. मृतक की पहचान कमरपुर निवासी स्वर्गीय रामजी महतो के 32 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार उर्फ़ गोपाल के रूप में हुई. पुलिस के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. मृतक अपने ससुराल बदरपुर जा रहा था तभी यह हादसा हुआ. अभी आवेदन नहीं मिला है.