पुरनहिया: चुनाव को लेकर शिवहर जिले के सभी थाना परिसर में तीन दिन होगा शस्त्र का सत्यापन।
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर लाइसेंसी हथियार धारकों के शस्त्र एवं उसके लाइसेंस का भौतिक सत्यापन सभी थाने में 3 दिन किया जाएगा। इसको लेकर जिला पदाधिकारी पंकज कुमार ने आदेश जारी किया है।उन्होंने 29 जनवरी से 31 जनवरी तक हथियार का भौतिक सत्यापन किए जाने की तिथि निर्धारित की है। लाइसेंसी हथियार धारकों को इसकी सूचना चौकीदार के माध्यम से दे दी गई है।