पुरनहिया: शिवहर जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 10 फरवरी से चलाया जाएगा अभियान
शिवहर जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 10 फरवरी से अभियान चलाया जाएगा। सिविल सर्जन डॉक्टर शैलेंद्र कुमार झा ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में 10 फरवरी से अभियान का संचालन किया जाना है। अब तक जिले में कुल 2303 फाइलेरिया संक्रमित लोगों को चिन्हित किया जा चुका है ।जिसकी निगरानी जिला भीबीडीएस कार्यालय के द्वारा किया जा रहा है।