पुरनहिया: प्रखंड के विभिन्न गांवों में गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल का किया गया वितरण
जिले में भीषण ठंड से बुरी तरह प्रभावित गांवों में गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण करने का स्वयं सेवी संगठन नेशनल काउंसिल ऑफ सोशल वेलफेयर बखार चंडीहा के द्वारा मानवीय कार्य किया जा रहा है। पुरनहिया प्रखंड के बखार, पिपराढी तथा कोठिया टोला गांव में गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है।