रानीगंज: पुल का एप्रोच पथ धंसा, हादसे की आशंका जताई गई
रानीगंज प्रखंड की खरासाही पंचायत में वार्ड संख्या 13 और 14 के बीच स्थित पुल के एप्रोच पथ के धंसने से हादसे की आशंका बढ़ गई है। एप्रोच पथ की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर ट्रैक्टर और चारपहिया वाहनों के चालकों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है।