जौनपुर: सोमवार को सपा ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाया
समाजवादी पार्टी जौनपुर के तत्वाधान में सांसद जौनपुर कार्यालय नईगंज में सोमवार को दिन में 11 बजे किसानों के मसीहा, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई। सर्वप्रथम उपस्थित सपाजनों ने स्व. चौधरी चरण सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।