हरदोई: ई-रिक्शा चालक से पुलिस सुरक्षा दिलाने के नाम पर मांगे रुपये, मारपीट भी की गई, केस दर्ज
Hardoi, Hardoi | Apr 25, 2026 सुरसा थाना क्षेत्र के ढोलिया गांव निवासी गोविंद के अनुसार, वह ढोलिया गांव से बिलग्राम चुंगी तक ई-रिक्शा चलाते हैं। उसने बताया कि 24 अप्रैल की सुबह वह बिलग्राम चुंगी पर सवारियों का इंतजार कर रहे थे। शहर के इदरीश गंज निवासी छोटा और एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास आए। आरोपियों ने ई-रिक्शा के संचालन के लिए पुलिस से कथित सुरक्षा के नाम पर अवैध वसूली के तौर पर मांगे।