देवबंद: गांव बास्तम में दलित युवक को बंधक बनाकर पीटने का आरोप, भीम आर्मी ने पीड़ित से मुलाकात की
देवबंद क्षेत्र के ग्राम बास्तम में दलित युवक दीपक के साथ हुई कथित मारपीट और बंधक बनाए जाने की घटना को लेकर भीम आर्मी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। संगठन के पदाधिकारियों ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।