जशपुर: बगिया में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 9 अगस्त को अपने जशपुर प्रवास के दौरान बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आम नागरिकों से भेंट कर उनकी मांगों और समस्याओं को सुना। जशपुर जनसम्पर्क अधिकारी से सोमवार की दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार नागरिकों ने इलाज, आर्थिक सहायता, शिक्षा, रोजगार और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री के