आनंदपुरी थाना क्षेत्र के रामेला गांव में सड़क हादसे में एक युवती घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आमला निवासी राजेंद्र पुत्र कांजी अपनी बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर पैदल चल रही खूंटा झेर निवासी प्रियंका पुत्री सोहनलाल को बाइक ने टक्कर मार दी।