जमुनहा: तुलसीरामपुरवा मे पैर फिसलने से तालाब में डूबकर युवक की हुई मौत
सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम दिकौली के मजरा तुलसीरामपुरवा निवासी ननके मंगलवार देर शाम गांव के पास स्थित तालाब में शौच के लिए गया था। जहां अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह तलब में डूब गया। परिवारीजनों ने इसकी सूचना सोनवा पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से तलाब से युवक शव बरामद कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।