जमुनहा: रमवापुर मोड़ के पास ई रिक्शा और टेम्पू को कार ने मारी टक्कर, 8 लोग हुए घायल
सोनवा थाना क्षेत्र के रमवापुर मोड़ के पास सोमवार रात मल्हीपुर की तरफ से बहराइच की तरफ जा रहा ई रिक्शा और टेम्पू को बहराइच की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार कार ने टककर मार दी। जिससे ई रिक्शा और टेम्पू मे सवार 8लोग घायल हो गए। आसपास के लोगो ने सभी घायलों को एम्बुलेंस के सहायता से जिला अस्पताल बहराइच मे भर्ती कराया जहाँ दवा उपचार शुरू हुवा।