जमुनहा: मोहम्मदी गांव में करंट से झुलसकर राजमिस्त्री हुआ घायल
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदी गांव मे रविवार को छत पर सरिया चढ़ाते समय ऊपर गई 11हजार विद्युत लाइन मे सरिया टच हो गया। जिससे राजमिस्त्री झुलसकर घायल हो गया। आसपास व परिजनों ने मल्हीपुर सीएससी में ले गए जहां डाक्टर न होने के कारण निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां दवा उपचार शुरू हुआ।