जमुनहा: बीरगंज में बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय मासूम बच्ची हुई घायल
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बीरगंज मे सोमवार को मुस्कान 5 वर्षीय घर के बाहर खेल रही थी। तभी बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे 5 वर्षीय मासूम बच्ची घायल हो गई। आसपास व परिजनों ने मल्हीपुर सीएससी में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया है।