एकमा: एकमा की बेटी तारा पंडित ने राज्य स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप में जीता खिताब
Ekma, Saran | Apr 19, 2026 लखीसराय के आर हाई स्कूल खेल मैदान में आयोजित राज स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप अप्रैल 2026 में मुजफ्फरपुर टीम की ओर से खेलते हुए एकमा वार्ड नंबर 13 निवासी तारा पंडित ने शानदार प्रदर्शन कर टीम को खिताब दिलाया। रविवार को एकम पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया । मुख्य पार्षद श्वेता रानी ने सम्मानित किया। जबकि जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बधाई दी।