जिलाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह के निर्देशानुसार नगर परिषद, हाजीपुर द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य अतिक्रमण के कारण आम नागरिकों को हो रही परेशानी से निजात दिलाना तथा शहर में सुगम यातायात एवं स्वच्छ व्यवस्था सुनिश्चित करना है।