मुरैना नगर: मुरैना नगर निगम में सियासी भूचाल, पार्षदों की बगावत के बाद मेयर ने भंग की MIC,अब नरेंद्र तोमर के दर पर पहुंचेगा मामला।
मुरैना नगर निगम में लेखपाल नियुक्ति ओर महापौर भ्रस्टाचार का विवाद गहरा गया है।नियुक्ति के विरोध में भाजपा, कांग्रेस, बसपा और निर्दलीय पार्षद एकजुट हो गए। इसके बाद महापौर शारदा सोलंकी ने मेयर इन काउंसिल भंग कर दी। नाराज एमआईसी सदस्य भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। अब पार्षद अपनी शिकायत लेकर ग्वालियर में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से आज मुलाकात करेंगे।