अनूपशहर: 17 फरवरी को कांग्रेस उपाध्यक्ष व कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव के अनूपशहर के रोरा स्थित आवास पर पुलिस का पहरा
पुलिस ने कांग्रेस उपाध्यक्ष व कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव को 17 फरवरी को भी उनके अनूपशहर स्थित रोरा आवास पर नजरबंद कर दिया। उन्हें लखनऊ में होने वाले विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने से रोका गया। इससे पहले 16 फरवरी को भी उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया था।कांग्रेस पार्टी ने 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया था।