अनूपशहर: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में एक की मौत, चार गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कर अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सेवाराम 55 वर्षीय की मौके पर मौत हो गई, जिसमें एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जहांगीराबाद सीएचसी पहुंचाया जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।