कौंच: कोंच कोतवाली पुलिस ने चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद किया, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
Konch, Jalaun | May 6, 2026 कोंच कोतवाली पुलिस ने बुधवार दोपहर 4 बजे चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है, अभियान के तहत चेकिंग के दौरान चोरी किया गया ट्रैक्टर और ट्रॉली बरामद की गई, पुलिस ने इस मामले में आरोपी करन वर्मा और आलोक कुमार उर्फ अंशुल पटेल को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी गोपी कुशवाहा फरार है, उसकी तलाश जारी है।