मुरैना नगर: भोजन-पानी की बदहाल व्यवस्था से नाराज शौर्य संकल्प के छात्रों ने छात्रावास छोड़ घेरा कलेक्टर बंगला,लगाए गंभीर आरोप।
मुरैना में शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना के तहत शा.ज्ञानोदय छात्रावास में रह रहे करीब दो दर्जन छात्रों ने रविवार को कलेक्टर बंगले पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन,सुबह का नाश्ता और पर्याप्त पेयजल नहीं मिल रहा।शिकायत करने पर छात्रावास से निकालने की धमकी भी दी जाती है।तहसीलदार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।