अशोक नगर: टोल टैक्स के पास बाइक के सामने पशु आने अनियंत्रित होकर फिसली बाइक तीन लोग हुए घायल, जिला चिकित्सालय में भर्ती
अशोकनगर विदिशा रोड टोल टैक्स के पास बाइक के सामने अचानक से पशु आने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार शहर के कछयाना मोहल्ला निवासी कृष्णा पति सोनू कुशवाहा उम्र 38 वर्ष, शिवानी पुत्री सोनू कुशवाहा उम्र 19 वर्ष, सूरज उम्र 16 वर्ष मंगलवार की रात 8 बजे बमुरिया गांव जा रहे थे।