अनूपपुर: बिना डिस्मेंटल ऑर्डर के पुल तोड़े जाने पर बवाल, ग्रामीणों ने जांच की मांग की
अनूपपुर जिले की ग्राम पंचायत पयारी नंबर 01 में निर्माणाधीन आरसीसी पुलिया को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे आवेदन सौंपकर आरोप लगाया कि चौराधाम के आगे बन रही पुलिया का निर्माण बिना आवश्यक डिस्मेंटल ऑर्डर के पुराने पुल को तोड़कर कराया जा रहा है।