लखीसराय: सदर अस्पताल परिसर में परिवार नियोजन मेला का सिविल सर्जन ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन।
सदर अस्पताल परिसर में विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर 11 से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जा रहा । पखवाड़े के तहत जनसंख्या स्थिरता के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से सदर अस्पताल में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सिविल सर्जन एवं सदर अस्पताल उपाधीक्षक के द्वारा किया गया।