लखीसराय: जिले के सदर अस्पताल परिसर में परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन
लखीसराय जिले के सदर अस्पताल मे मिशन परिवार विकास अभियान पखवाड़ा के तहत गुरुवार को परिवार नियोजन स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। अस्पताल के ओपीडी परिसर में आयोजित मेला का सीएस डॉ.बी. पी. सिन्हा ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी संसाधनों को अपनाने की सलाह दी।