लखीसराय: जिले के नक्सल प्रभावित गांव बरमसिया कोड़ासी के आदिवासी समुदाय के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन ।
जिले के कजरा थाना क्षेत्र के नक्सली प्रभावित गांव बरमसिया कोड़ासी के आदिवासी समुदाय के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। दिए गए आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि बरमसिया कोड़ासी गांव के मुख्य रास्ता पर वृक्ष लगाया जा रहा है ।जिससे ग्रामीणों के समक्ष काफी परेशानियों होगी । जिसको लेकर जिलाधिकारी को आवेदन सौंपा गया है।