लखीसराय: फतेहपुर मोड़ के समीप बाइक को बचाने में अनियंत्रित हो स्कॉर्पियो वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलटा, तीन घायल
फतेहपुर मोड़ के समीप एक बाइक को बचाने के दौरान स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित हो पेड़ को रौंदते हुए सड़क किनारे गड्ढे में बुरी तरह पलट गया। जिसमें स्कॉर्पियो वाहन पर सवार 10 लोगों में से तीन लोग घायल हो गए। जिनका CHC हलसी में इलाज कराया जा रहा है। बताया जाता है कि स्कॉर्पियो वाहन घोंगसा गांव के एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस बोधनगर लौट रहा था।