अंबाह: शहर में बंद CCTV कैमरे, चरमराई सुरक्षा व्यवस्था, अपराध जांच पर संकट
Ambah, Morena | Apr 29, 2026 अंबाह नगर में लाखों रुपये की लागत से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से बंद पड़े हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था कमजोर हो गई है। कैमरों के निष्क्रिय होने से चोरी, लूट और सड़क दुर्घटनाओं की जांच में पुलिस को जरूरी फुटेज नहीं मिल पा रहा है। इससे आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में कठिनाई बढ़ रही है। नागरिकों ने जल्द सुधार की मांग की है।