गुरुआ: गुरुआ बाजार में दिनदहाड़े लाखों के आभूषणों की लूट, एक नाबालिग पकड़ा गया
Gurua, Gaya | Apr 28, 2026 गुरुवा थाना क्षेत्र के बीच बाजार स्थित घनी आबादी वाले इलाके में मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े एक ग्राहक से लाखों रुपये मूल्य के आभूषण से भरा बैग छीन लिया गया। हालांकि, स्थानीय लोगों की तत्परता से आरोपी नाबालिग को कुछ ही देर में पकड़ लिया गया। जानकारी के अनुसार, गुरुआ बाजार निवासी एक व्यक्ति ज्वेलरी खरीदकर अपने घर जा रहा था।