कामां: कामां में ग्रामीण सेवा शिविर में दो परिवारों को मौके पर मिले आवासीय पट्टे
कामां उपखंड की ग्राम पंचायत पल्ला में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में बुधवार दोपहर2 बजे दो जरूरतमंद परिवारों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ। प्रशासन ने महेंद्र पुत्र बबलेश गुर्जर और महावीर पुत्र बृजी गुर्जर को पात्रता जांच के बाद मौके पर ही उनके पैतृक मकानों के आवासीय पट्टे सौंपे। ग्रामीणों ने शिविर में त्वरित कार्रवाई और जनहितैषी पहल की सराहना की।