सावन के पहले सोमवार पर मणिनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरिद्वार से जल लेकर पहुंचे कांवड़िये
बरेली से रिपोर्टर अवधेश शर्मा की रिपोर्ट
बरेली। सावन माह के पहले सोमवार पर बरेली के मणिनाथ मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही श्रद्धालु लंबी कतारों में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए मंदिर पहुंचे। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों ने भी पूरे विधि-विधान के साथ बाबा मणिनाथ का अभिषेक किया।
मंदिर के पुजारी धर्मेंद्र गिरी ने बताया कि सावन के पहले सोमवार का विशेष धार्मिक महत्व होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा मणिनाथ की इस क्षेत्र में गहरी आस्था है और पूरे इलाके की पहचान भी बाबा मणिनाथ के नाम से ही होती है।
पुजारी ने श्रद्धालुओं से मंदिर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने और शांतिपूर्वक दर्शन करने की अपील की। साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं।
मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती रही। श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित ढंग से दर्शन कराने के लिए बैरिकेडिंग, सुरक्षा निगरानी और यातायात व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रही।
बाइट: मंदिर पुजारी धर्मेंद्र गिरी, मणिनाथ मंदिर
Bareilly news Live