बड़वाह: बड़वाह के ज्योतिर्मय मूक बधिर विद्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
बड़वाह दशहरा मैदान स्थित ज्योतिर्मय मूक बधिर निःशुल्क विद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को दोपहर तीन बजे भावपूर्ण एवं गरिमामय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बड़ूद के प्राचार्य परेश विजयवर्गीय रहे। वहीं सांदीपनि स्कूल की प्राचार्य श्रीमती हंसा कानुडे की विशेष उपस्थिति रही।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई।