हुज़ूर: भोपाल में बनाया जाएगा मध्य प्रदेश का पहला निजी डेटा सेंटर, 27 अप्रैल को CM मोहन यादव करेंगे भूमि पूजन
Huzur, Bhopal | Apr 26, 2025 भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में राज्य का पहला निजी डाटा सेंटर बनने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट का भूमिपूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 अप्रैल को करेंगे। इस डाटा सेंटर के निर्माण के लिए 5 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। यह डाटा सेंटर आधुनिक तकनीक से लैस होगा और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती प्रदान करेगा।