पटना ग्रामीण: गैस की बढ़ती कीमतों पर पटना में उपेंद्र कुशवाहा ने दिया बयान, पुलिस मुठभेड़ का किया समर्थन
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे पटना में कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर बताया। उन्होंने कहा कि इस पर भारत का सीधा नियंत्रण नहीं है। वहीं बिहार में हो रहे अपराधियों के इनकाउंटर पर उन्होंने कहा कि यह पुलिस का काम है और पुलिस अपने तरीके से कार्रवाई कर रही है।