बगोदर: अटका के लाला बांध में वृद्ध की डूबने से मौत
बगोदर थाना क्षेत्र के अटका स्थित लाला बांध में रविवार की दोपहर डुबने से एक वृद्ध की मौत हो गई।बताया जाता है अटका कसियाटांड निवासी 80 वर्षीय गिरो महतो शौच के लिए बांध तरफ गया था जहां पैर फिसलने मे बांध में डुब गया।घटना के बाद हो हल्ला होने पर आस पास के लोग घटना स्थल पर पहुचें और कडी मशक्कत के बाद तालाब से उसे बाहर निकाला तबतक काफी देर हो चुकी थी।