बगोदर: बगोदर में कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय महायज्ञ का हुआ शुभारंभ
बगोदर सरिया रोड स्थित में श्री श्री सप्तसिद्ध पीठ महाकाली मन्दिर में महाकाली की प्रतिमा और भैरव बाबा की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार से कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय महायज्ञ शुभारंभ हो गया।कलश यात्रा यज्ञ मंडप से निकल पूरे बगोदर भ्रमण करते हुए कांदूटोला स्थित उतरवाहनी जमुनिया नदी पहुंची जहां वैदिकं मत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरा गया।