बगोदर: जीटी रोड अटका लक्षीबागी के पास कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड अटका लक्षीबागी के पास गुरुवार की सुबह छह बजे तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर रोड किनारे पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी ।घटना से वह गंभीर रुप से घायल हो गया।घटना के बाद उसे ईलाज के लिए बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां जांच के बाद डाॅक्टर उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक का नाम गणेश मेहता है।