बगोदर: खेतको में विधायक नागेंद्र महतो ने उप स्वास्थ्य केंद्र और आंगनवाड़ी भवन का शिलान्यास किया
बगोदर प्रखंड के खेतको में शुक्रवार की शाम चार बजे 15 वीं वित्त आयोग उप स्वास्थ्य केन्द्र व बाल विकास समाज कल्याण विभाग से आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने विधिवत शिलान्यास किया।जिसमें उप स्वास्थ्य केंद्र 55 लाख एवं आंगनबाड़ी भवन का निर्माण 10 लाख की लागत से बनेगी।