बगोदर: चौधरीबांध में रेलवे द्वारा बंद किए गए रास्ते का विधायक और रेलवे अधिकारी ने किया निरीक्षण
बगोदर प्रखंड के चौधरीबांध में रेलवे के द्वारा ग्रामीणो की रास्ता बंद किये जाने के मामले में शनिवार की दोपहर चार बजे बगोदर विधायक नागेंद्र महतो के साथ रेलवे के सीनियर डीईएन अशीष कुमार ने कार्य स्थल का निरीक्षण किया।जिसके बाद रेलवे अधिकारी ने ग्रामीणो को वैकल्पिक रास्ता दिये जाने आश्वस्त किया है।