महोबा: महोबा के नथूपुरा गांव के एक युवक ने अज्ञात कारणों से किया जहरीले पदार्थ का सेवन, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Mahoba, Mahoba | Jul 5, 2026 महोबा जनपद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के नथूपुरा गांव निवासी हरपाल के 24 वर्षीय पुत्र भरत ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके चलते युवक की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर की देखरेख में युवक का उपचार किया जा रहा है।