टीकमगढ़: महिलाओं पर दिए गए बयान के विरोध में BJP महिला मोर्चा ने गांधी चौराहे पर फूंका जीतू पटवारी का पुतला
टीकमगढ़ गांधी चौराहे पर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के पुतले को जलाया। इससे पहले पुतले के मुंह पर कालिख पोती और जूते मारे। जीतू पटवारी ने एमपी की महिलाओं पर बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि मध्यप्रदेश की महिलाये सबसे ज्यादा शराब पीती हैं। इसी बात को लेकर भाजपा हमलावर हो गई है।