औरैया: जनसुनवाई में दिव्यांग बालिका को मिली ट्राई साइकिल, डीएम के निर्देश पर पूरी हुई प्रक्रिया
कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान शुक्रवार को एक दिव्यांग बालिका को तत्काल ट्राई साइकिल उपलब्ध कराकर जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता का परिचय दिया। ट्राई साइकिल मिलने पर बालिका और उसके परिजनों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। शुक्रवार की दोपहर 1 बजे जनसुनवाई में अपनी दिव्यांग नातिन के साथ पहुंचीं रजनी ने जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार