बरौनी: बरौनी नगर परिषद कार्यालय के सामने मैदान में मिट्टी कटाव से बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय लोग परेशान
बरौनी नगर परिषद कार्यालय के सामने बहुत बड़ा खाली मैदान है।इसमें स्थानीय कुछ लोगों के द्वारा मिट्टी कटाव करके खतरनाक गड्ढा बना दिया गया है।जिसके कारण स्थानीय लोग काफी परेशान है।लोगों ने बताया कि यह गड्ढा खतरे को निमंत्रण दे रही है।बाकायदा मंगलवार को दिन के तीन बजे जब लोग उस गड्ढे के पास पहुंचे तो उसको देखकर काफी चिंतित हो गए।