बरौनी: खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने बरौनी में बिहार प्रदेश भवन एवं पथ निर्माण मजदूर संघ के कार्यक्रम में भाग लिया
बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने बरौनी में आयोजित बिहार प्रदेश भवन एवं पथ निर्माण मजदूर संघ के जिला अधिवेशन कार्यक्रम में शामिल हुआ।इस अवसर पर आयोजन समिति के द्वारा मंत्री का भव्य स्वागत किया गया।मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम रविवार को दिन के ग्यारह बजे आयोजित की गई।कर्मियों ने मंत्री का भव्य स्वागत किया।