बरौनी: सिमरिया गंगा घाट पर कल्पवास मेला में पाक्षिक गंगा आरती का आयोजन
बरौनी प्रखंड के सिमरिया गंगा घाट पर एक महीने तक चलने वाले कल्पवास मेला का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें सैकड़ो की संख्या में खालसा पहुंची है और हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं।दिव्य कार्यक्रम को लेकर शनिवार को शाम के सात बजे भव्य संध्या गंगा आरती का आयोजन किया गया।यह पाक्षिक आरती थी।जिसको देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़।