कोंडागांव: नगर पालिका की अनदेखी से सरगीपाल वार्डवासियों में नाराजगी, खुद करनी पड़ी नाली की सफाई, नियमित सफाई की उठी मांग
नगर पालिका परिषद कोण्डागांव के सरगीपाल वार्ड क्रमांक 18 (स्कूल गली) में बीते कई दिनों से नाली की सफाई नहीं होने से वार्डवासियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा लंबे समय से सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिसके कारण नालियों में कचरा, पॉलीथिन और गंदगी जमा हो गई है। वार्डवासियों ने आज बुधवार सुबह 10 बजे व