बीना: प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, तहसील परिसर में कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
Bina, Sagar | Apr 6, 2026 सोमवार दोपहर करीब 1 बजे शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। अभिभावकों की पीड़ा को लेकर उन्होंने कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार हेमराज मेहर को ज्ञापन सौंपा।कार्यकर्ताओं का आरोप है अभिभावक तो अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्राइवेट स्कूलों का रुख करते हैं, लेकिन निजी स्कूल मनमानी कर रहे हैं।