सदर: कैसरबाग पुलिस का बड़ा गुडवर्क, 12 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
Sadar, Lucknow | May 22, 2026 लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। कैसरबाग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धारा 108 बीएनएस के उल्लंघन के मामले में आरोपी को घटना की सूचना मिलने के महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया।