खंडवा नगर: मिर्च की आड़ में धावड़ा गोंद बेचता व्यापारी गिरफ्तार, गोंद ज़ब्त
वनोपज की तस्करी व अवैध तरीके से खरीद फरोख्त करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए वन विभाग का उड़न दस्ता बनाया गया है। उड़न दस्ता ने बुरहानपुर वन मंडल में जाकर बोरी बुजुर्ग ग्राम में दबिश दी। गांव में व्यापारी मिर्च की आड़ में - धावड़ा का गोंद बेच रहा था। व्यापारी के गोदाम से दस्ता ने 8 क्विंटल गोंद जब्त किया है।